फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi news: पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव गिरफ्तार,अपराधी को छुड़ाने, पुलिस पर हमले का आरोप

Mon, 26 Sep 2022 02:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

डीआईजी ने बताया की इस घटना में साजिश कर्ता दीपनारायण सिंह पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी का नाम  सामने आया था। लगातार पुलिस की टीम लगी हुई थी। आज दोपहर दीप नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी का चिन्ह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में समाजवादी पार्टी के गरौठा से पूर्व विधायक दीपनारायन सिंह यादव के आरटीओ के पास घर पर बीती रात भारी संख्या में पुलिस बल ने दबिश दी। इस दौरान पूर्व विधायक घर पर नहीं थे। वहां उनकी पत्नी पूर्व विधायक मीरा यादव और बेटा मून यादव मौजूद थे। दीपनारायन यादव के न  मिलने पर पुलिस उनके बेटे को अपने साथ ले आई। वहीं पुलिस ने रात में दीपनारायण की कॉलोनी स्पेस मून सिटी में भी दबिश दी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कॉलोनी में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक और मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस इस पूरी कार्रवाई को पूरी तरह से गोपनीय रखे हुए है। अभी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बता दें कि 16 सितंबर को कनौज से पेशी पर लाए गए कुख्यात लेखराज सिंह यादव को कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की गई थी। इस मामले में पुलिस पूर्व विधायक दीपनारायण के रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें