फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस ने अन्ना पशुओं को पहनाईं रेडियम पट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
टोड़ी फतेहपुर। सड़कों पर विचरण करने वाले अन्ना पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए टोड़ी फतेहपुर पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। थानाध्यक्ष पवन जायसवाल के साथ पुलिस टीम ने गुरसराय-मऊरानीपुर एवं पंडवाहा-बिजना मार्ग पर विचरण कर रहे अन्ना पशुओं को देर रात रेडियम पट्टियां पहनाई गईं, जो रात में वाहनों की रोशनी पड़ते ही ये चमकेंगी, जिससे वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद पशु दूर से ही दिखाई दे सकेंगे। थानाध्यक्ष पवन जायसवाल ने बताया कि सड़क पर विचरण करने वाले अधिक से अधिक पशुओं के गले में रेडियम पट्टियां पहनाई जाएंगी। बता दें कि मुख्य मार्गों पर रात के समय अन्ना पशुओं के बीच सड़क पर बैठने और घूमने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए पुलिस ने यह पहल की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें