फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर पथराव कर खदेड़ा, दरोगा और सिपाही घायल

विज्ञापन
police man beats in shivaji nagar
विज्ञापन
पुलिस बल पर पथराव कर खदेड़ा, दरोगा-सिपाही घायल
विज्ञापन

झांसी के शिवाजी नगर में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए झगड़े की खबर पाकर पुलिस बल मौके पर पहुुंचा। जहां दोनों पक्षों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जान बचाकर पुलिसकर्मियों को उल्टे पांव लौटना पड़ा। पत्थर लगने से एक दरोगा व सिपाही घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी व अन्य थाने से पहुंचे फोर्स ने स्थिति संभाली। पुलिस ने मौके से बारह लोगों को गिरफ्तार किया। जिन पर संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
थाना नवाबाद अंतर्गत शिवाजी नगर इलाके में शादी समारोेह चल रहा था। इसमें शामिल होने आए दो युवकों में शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। खबर मिलते ही दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए, इसी दौरान दोनों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। जानकारी मिलते ही नवाबाद थाने के एसआई आदित्य कुमार अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच सभी ने भीड़ को खदेड़ने का प्रयास किया, तभी लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थर चलते देख पुलिसकर्मी मौके से भागने लगे। इसी बीच पत्थर लगने से एसआई आदित्य कुमार अवस्थी व सिपाही आकाश घायल हो गए। जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी डॉ. अभिषेक कुमार राहुल फोर्र्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से पकड़े गए बारह लोगों को थाने लाया गया। पुलिस ने अन्य भागे साथियों की भी जानकारी ली है। एसआई आदित्य कुमार अवस्थी की तहरीर पर नवाबाद में मनोज मिश्रा, नीरज मिश्रा, राजीव मिश्रा, पंकज मिश्रा, अजीत त्रिपाठी, रामजीत शरण महाराज, जितेंद्र तिवारी, अजय यादव, दिवाकर, अनिल, सुमित व धर्मेंद्र कुशवाहा पर कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें