डीजीपी का संदेश पढ़कर सुनाते एसएसपी।
झांसी। यूपी पुलिस झंडा दिवस पर सोमवार को थाने से लेकर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में एसएसपी दिनेश कुमार पी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को डीजीपी का संदेश पढ़कर सुनाया।
कार्यक्रम में एसएसपी दिनेश कुमार पी ने ध्वजारोहण किया। साथ ही अपने वर्दी पर यूपी पुलिस के झंडे का स्टीकर लगाया। अन्य पुलिसकर्मियों के वर्दी पर भी झंडा लगाया। पुलिसकर्मियों ने झंडे को सलामी दी। इस दौरान एसएसपी ने डीजपी के संदेश का वाचन किया। एसएसपी ने कहा कि किसी संगठन का ध्वज उसकी पहचान होता है। 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी को ध्वज प्रदान किया गया था। इसके सथ ही सभी पुलिसकर्मी संकल्प लें कि पीड़ितों को न्याय, सबको सुरक्षा और सम्मान दिलाकर झंडे की गरिमा बढ़ाएंगे आदि की शपथ दिलाई गई थी। इस मौके पर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सिटी राजेश कुमार मौजूद रहे। थानों में भी थाना प्रभारियों ने ध्वजारोहण कर डीपीजी का संदेश पढ़कर सुनाया।