फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के मामले नहीं सुन रही पुलिस

विज्ञापन
अधिवक्ताओं द्वारा लिखाई गई रिर्पोटों पर कार्यवाही न होने पर एसएसपी को ज्ञापन देने पहुंचे जिला अ?
विज्ञापन
झांसी। अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मिलकर अपनी मांगे रखीं। जिस पर एसएसपी ने कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अध्यक्ष रमेश यादव व सचिव प्रणय श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मुलाकात की। उनको बताया कि अधिवक्ताओं के साथ हुई घटनाओं को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। अधिवक्ता वीर सिंह सरदार ने एक मुकदमा सीपरी थाने में दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने अब आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। अंदर दतिया गेट निवासी अधिवक्ता रामकुमार पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया था। इस मामले में भी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी तरह, सीनियर अधिवक्ता चंद्रशेखर साहू पर एक महिला उपनिरीक्षक दबाव बना रही हैं। इस पर अधिवक्ता की सुरक्षा की मांग की गई। इस मौके पर प्रमोद कुमार मिश्र, राजेंद्र कुमार रावत, अभिनंदन प्रजापति, महेंद्र कुमार जोशी, शिरोमणि जैन, लक्ष्मी नारायण प्रजापति व नरेंद्र कुमार वैद्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें