17 थानेदारों के बदले कार्य क्षेत्र
झांसी। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने 17 थानेदारों को इधर से उधर किया है।
एसएसपी ने पुलिस लाइन से निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान को प्रभारी निरीक्षक थाना गरौठा, निरीक्षक आशीष मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर, निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना टोड़ी फतेहपुर, निरीक्षक ईश्वर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना बबीना भेजा गया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक बबीना सत्यपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना मऊरानीपुर, प्रभारी निरीक्षक मऊरानीपुर देवेंद्र कुमार द्विवेदी को प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबाद, प्रभारी निरीक्षक नवाबाद संजय कुमार गुप्ता को प्रभारी निरीक्षक थाना सीपरी बाजार, प्रभारी निरीक्षक सीपरी बाजार सभाजीत मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक थाना एरच, प्रभारी निरीक्षक थाना रक्सा हरिश्याम सिंह को प्रभारी निरीक्षक बड़ागांव भेजा है।
उधर, प्रभारी निरीक्षक थाना समथर प्रमोद कुमार दुबे को अपराध शाखा, प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर रवींद्र नाथ यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना समथर, प्रभारी निरीक्षक थाना एरच प्रमोद कुमार व प्रभारी निरीक्षक गरौठा महेंद्र प्रताप सिंह को अपराध शाखा भेजा है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक टोड़ी फतेहपुर रूप कृष्ण त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक थाना रक्सा, थानाध्यक्ष शाजहांपुर दिलीप कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष कटेरा, थानाध्यक्ष कटेरा राजीव कुमार वैश्य को थानाध्यक्ष शाहजहांपुर व थानाध्यक्ष बड़ागांव उपनिरीक्षक अवध नारायण पांडेय को अपराध शाखा भेजा है।