फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान की भी नहीं सुन रही सकरार पुलिस

Thu, 07 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। किशोरी से बलात्कार का प्रयास करने के मामले में सकरार थाना पुलिस ने एसएसपी का आदेश भी हवा में उड़ा दिया। वहीं, पीड़ित पिता को शिकायत करने पर फटकारा भी। बुधवार को पीड़ित ने डीआईजी के दरबार में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सकरार के एक व्यक्ति ने बताया कि चार दिसंबर को उसके भतीजे की बारात गांव खिसनी गई थी। बारात में उसकी 13 वर्षीय बेटी भी शामिल हुई। बारात चढ़ने के बाद रात को बेटी सो गई। मौका लगते ही एक व्यक्ति ने बेटी को सोते समय दबोचकर बलात्कार का प्रयास किया।

बेटी की चीख पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित पिता ने बताया कि उसने सकरार थाने पर शिकायत की तो पुलिस ने भगा दिया। एसएसपी ने न्याय की फरियाद लगाने पर थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिये।
विज्ञापन


जब वह कार्रवाई की उम्मीद पर थाने पर पहुंचा तो अधिकारियों से शिकायत करने की बात पर पहले थानाध्यक्ष ने फटकार लगाई फिर भगा दिया। बुधवार को उसने डीआईजी के दरबार में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें