संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रंगदारी और लूट के मामले में फरार सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की गिरफ्तार के लिए अब रेंज के तीनों जनपदों की पुलिस को लगाया गया है। इसके लिए आईजी आकाश कुलहरि ने आदेश जारी किए हैं।
जनपद के मोंठ कोतवाली में दर्ज रंगदारी व लूट के मामले में वांछित गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापे की कार्रवाई कर चुकी है। इधर, झांसी पुलिस की कार्रवाई के बाद आईजी ने रेंज के तीनों जनपद झांसी, ललितपुर, जालौन के पुलिस कप्तानों का आदेश दिए हैं कि वह संयुक्त रूप से प्रयास कर हर हाल में सपा के पूर्व विधायक को गिरफ्तार करें। उन्होंने बताया कि पुलिस पूर्व विधायक की लोकेशन ट्रेस कर रही है। पूर्व विधायक पर विभिन्न थानों में करीब 48 आपराधिक मामले दर्ज हैं।