फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिलीं आधुनिक पिस्टल

Sun, 28 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। अंग्रेजों के जमाने के पुलिस सर्विस रिवाल्वर (.455बोर) अब शो-केश में नजर आएंगी। चलन से बाहर हो चुके इन रिवाल्वरों की जगह अब पुलिस को आधुनिकतम पिस्टल दी जा रही है। शनिवार को सभी पुराने रिवाल्वर शस्त्रागार में जमा करवा दिए गए।
विज्ञापन

झांसी पुलिस के कुछ दरोगा अभी तक अंग्रेजों के जमाने के रिवाल्वर इस्तेमाल कर रहे थे। इसके अलावा रायफल (थ्री नॉट थ्री), रिवाल्वर (38 बोर) और रिवाल्वर (.455 बोर) शामिल हैं। अक्सर ये पुराने हथियार दगा दे जाते थे। पुलिस के इन चलन से बाहर हो चुके असहले अपराधियों के आधुनिकतम शस्त्रों का मुकाबला नहीं कर पाते हैं।

इस कारण तय हुआ कि अब पुुलिस को भी आधुनिकतम हथियारों से लैस किया जाए। इस कड़ी में पुराने रिवाल्वर जमा करवाने के बाद पिस्टलें मुहैया करवाई जा रही हैं। प्रतिसार निरीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि 40 पुराने रिवाल्वर जमा करवा लिए गए हैं। उनकी जगह पिस्टलें दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें