फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: लेखराज प्रकरण में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति विष्णु राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

Sat, 08 Oct 2022 03:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

16 सितंबर को लेखराज की कचहरी में पेशी के दौरान विष्णु राय की लोकेशन भी वहीं पाई गई थी। इस आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विष्णु राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के कुख्यात बदमाश लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा राय के पति विष्णु राय को हिरासत में ले लिया है। बताया गया है कि 16 सितंबर को लेखराज की कचहरी में पेशी के दौरान विष्णु राय की लोकेशन भी वहीं पाई गई थी। इस आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया है। बता दें कि इस मामले में गरौठा के पूर्व सपा विधायक दीप नारायण सिंह यादव व 12 अन्य पहले से ही जेल में हैं।

विज्ञापन


पेशी के दौरान कुख्यात बदमाश लेखराज यादव को छुड़ाने के लिए उसके साथियों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला बोल दिया था। पुलिस आरोपी लेखराज को किसी तरह बचाकर कन्नौज लेकर गई थी। उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने कन्नौज के गुरसहायगंज थाने में हिस्ट्रीशीटर लेखराज समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें