फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: निर्माणाधीन मकान में सो रहे तीन लोगों पर हमला, हमलावरों ने तीनों को हाथ-पैर बांधकर पीटा, एक की मौत

Sat, 08 Oct 2022 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी जिले के मौजा डगरिया में रात में निर्माणाधीन मकान में सो रहे तीन लोगों पर हमलावरों ने हमला बोल दिया। तीनों के हाथ रस्सियों से बांधकर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। इनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बिजौली इलाके के मौजा डगरिया में बीती रात एक निर्माणाधीन मकान में सो रहे तीन लोगों पर हमलावरों ने हमला कर दिया। तीनों के हाथ रस्सियों से बांधकर उन्हें बेरहमी से पीटा। जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मौजा डगरिया में बीती रात एक निर्माणाधीन मकान में तीन लोग सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। तीनों के हाथ रस्सियों से बांधकर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। 

घटना में सफा गांव के रहने वाले मनोज अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक दुर्गापुर के रहने वाले साहब सिंह है। दूसरे घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। घटना से इलाके में सनसनी मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें