फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को पुलिस लेगी दुकानदारों की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अब छोटेे से लेकर बड़े दुकानदारों को अपना मित्र बनाएगी। इसमें ठेले वालों से लेकर ऑटो चालक और सब्जी बेचने वाले भी शामिल होंगे। पुलिस का मानना है कि इससे समय पर घटनाओं की सूचनाएं मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले में आपराधिक घटनाओं को रोकने व पुलिस को सही समय पर सूचनाएं मिल सके, इसके लिए जिले के छोटे व बड़े दुकानदारों को पुलिस मित्र बनाने की तैयारी है। महानगर के मुख्य चौराहों पर ठेले लगाने वाले, ऑटो चालक व सब्जी बेचने वालों समेत अन्य दुकानदारों को पुलिस अपना मित्र बनाएगी। इनको पूरी तरह सक्रिय जाएगा, ताकि लुटेरों से लेकर छेड़खानी करने वालों को सही समय पर सूचना मिलने के बाद पकड़ा जा सके। पुलिस का सबसे ज्यादा फोकस छेड़खानी करके भागने वालों पर रहेगा। मित्र पुलिस उन्हीं दुकानदारों को बनाया जाएगा, जिन पर कोई आपराधिक इतिहास न हो।
ऐसे दुकानदारों को बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अपराधियों पर कैसे नजर रखना है, पुलिस को कैसे सूचना देना है। साथ ही अपनी पहचान छिपाते हुए खुद की सुरक्षा कैसे रखनी है। इन सभी की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान समय-समय पर दी जाएगी। दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें