फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पूर्व पार्षद के बेटे के हत्यारोपियों को 48 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पूर्व पार्षद वंदना यादव के पुत्र महेंद्र की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद भी पुलिस आरोपियों को 48 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस के पास आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अफसरों ने भी रहस्यमयी चुप्पी साध रखी है।

बल्लमपुर में झांसी-भोपाल रेलवे ट्रैक पर महेंद्र (20) का शव बुधवार तड़के मिला था। प्रारंभिक सुबूत के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या ठहरा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेंद्र की हत्या किए जाने की बात सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र के सिर पर गोली मारी गई। गोली बाएं भौंह से लगकर दाएं भौंह से बाहर निकली। इसके बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज करने को राजी नहीं हो रही थी, लेकिन परिजन के लगातार अड़े रहने की वजह से दो दिन बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता के छोटे भाई जितेंद्र उर्फ जित्तन यादव, नीरज मिश्रा, ऋषभ एवं संजय यादव के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। प्रेमनगर पुलिस हत्यारोपी को न पकड़ सकी न उनसे पूछताछ कर सकी। प्रेमनगर थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस विवेचना कर रही है। इससे ज्यादा अभी कुछ बताया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



आखिर किस चीज की पर्देदारी कर रही पुलिस

इस बहुचर्चित मामले में पुलिस अफसर कुछ भी बोलना नहीं चाहते। विवेचना की आड़ में चुप्पी साधे हैं, जबकि महेंद्र के परिजन भी उसकी मौत की सच्चाई जानना चाहते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के पास अभी तक ऐसा कोई ठोस सुबूत नहीं आया, जिससे आत्महत्या की बात साबित की जा सके। इस वजह से पुलिस अफसर मीडिया को कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें