फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लूटकांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। गुटखा कारोबारी विष्णु गुप्ता के मुंशी सर्वेश कुशवाहा से लाखों की लूट मामले में छह दिनों की खासी मशक्कत के बाद आखिरकार कुछ अहम सुराग हाथ आए हैं। लंबी छानबीन के बाद पुलिस लूटकांड के मास्टर माइंड के करीब पहुंच गई है। उसका शक कारोबारी के स्टॉफ पर गहरा गया। पुलिस इस सुराग को पुख्ता कर रही है। इसके पुख्ता होते ही मामले का खुलासा भी हो जाएगा।
विज्ञापन

रविवार शाम 6:30 बजे वसूली करके झांसी लौट रहे मुनीम सर्वेश से बाइक सवार दो बदमाश रुपयों से भरा बैग लूट ले गए थे। बैग में करीब 45 लाख रुपये थे। बदमाशों ने सर्वेश को पीटकर उसका सिर फोड़ दिया जबकि कार चालक से भी मारपीट ककी। पुलिस ने मुनीम एवं चालक समेत जिन कारोबारियों ने उसे पैसा दिया था, उनकी छानबीन की। इनके सीडीआर निकाले लेकिन सुराग नहीं मिला। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में ही उलझी रही कि आखिर बदमाशों को लोकेशन कौन बता रहा था, जबकि रास्ते की जानकारी सिर्फ चुनिंदा लोगों के पास थी। पुलिस ने जब उन से फिर से वसूली से जुड़े कर्मियों की सीडीआर खंगाली, तब कहानी काफी हद तक साफ हो गई। पुलिस को जिसके इशारे पर लूट कांड को अंजाम दिया गया, उसका पुख्ता सुराग मिल गया है। अब पुलिस बदमाशों के साथ उसकी कड़ी मिला रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि अहम सुराग मिले हैं। पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें