फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: गांजे की तस्करी में मां-बेटी और दंपती समेत पांच पकड़े, 50 लाख का गांजा बरामद, ओडिशा से आ रहे थे आरोपी

Thu, 14 Mar 2024 09:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्ट, झांसी

सार

आरोपी गांजे की खेप को ओडिशा से लेकर आ रहे थे। बस और ट्रेन से सफर तय करते हुए वे यहां तक पहुंचे थे। यह गांजा उन्हें झांसी और मध्य प्रदेश में बेचना था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी की स्वाट और बबीना थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार को तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़ा है। उनके पास से मिले सूटकेसों में से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य का 95 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया। आरोपी गांजे की खेप को ओडिशा से लेकर आ रहे थे। बस और ट्रेन से सफर तय करते हुए वे यहां तक पहुंचे थे। यह गांजा उन्हें झांसी और मध्य प्रदेश में बेचना था। लेकिन, इससे पहले ही पकड़ लिए गए। पकड़े गए लोगों में सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र के ककरामाऊ गांव निवासी शैलकुमारी पटेल (45), उसकी बेटी वंदना (20), कन्नौज के छिबरामऊ निवासी आशुतोष गुप्ता (23), उसकी पत्नी संजना गुप्ता (21) और कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के मठिया नगला निवासी सुनील कुमार नायक बंजारा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें