फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में शर्मनाक वारदात: टॉफी-चॉकलेट के बहाने बच्चियों को ले जाकर की अश्लील हरकत, आपबीती सुन परिजन रह गए सन्न

Thu, 14 Mar 2024 06:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बच्चियों ने घर पहुंचकर जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उनकी नौ से ग्यारह साल की चार बच्चियां मोहल्ले में खेल रही थीं। इसी बीच क्षेत्र के दो अधेड़ आए और बच्चियों को टॉफी-चॉकलेट का लालच देकर झाड़ियों में ले गए। वहां बच्चियों के कपड़े उतरवाकर उन्होंने उनके साथ अश्लील हरकत की। घर पहुंचकर बच्चियों ने जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें