police atempt to find out meena ded body
मीना तक पहुंचने का प्रयास, थानों में भेजी फोटो
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र से ले जाई गई मीना सोनी की हत्या के बाद उसके शव की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। कालपी स्थित यमुना नदी में शव न मिलने के बाद अब पुलिस और दूसरे तरीके तलाश रही है। पुलिस ने कालपी से सटे करीब बीस थानों में मीना की फोटो भेजी है, ताकि सुराग लग सके।
थाना नवाबाद क्षेत्र से अपहृत मीना सोनी की हत्या के बाद उसका शव यमुना में फेंक दिया गया था। इस मामले में कारोबारी संजय वर्मा, शिव परिवार कॉलोनी निवासी जितेंद्र राय, जालौन के राजेंद्र नगर निवासी नरेंद्र, बैंकर्स कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार और थाना सीपरी बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी जयनारायण लिटौरिया का नाम उजागर हुआ। पुलिस के अनुसार संजय को छोड़ बाकी चारों ने इसे कबूल भी किया। चारोें ने कुबूला किया था कि संजय वर्मा ने दवा के धोखे में जहर खिलाकर मीना की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को नदी में फेंक दिया था। आरोपियोें से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने कालपी में नदी में काफी खोेजबीन की थी, लेकिन शव नहीं मिल सका। शव बरामद करने के लिए पुलिस ने कालपी से यमुना नदी के पास पड़ने वाले करीब बीस थानों में मीना सोनी की फोटो भेजी है, ताकि उसका सुराग पुलिस के हाथ लग सके। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि शव खोजने के प्रयास लगातार जारी हैं।