मालूम हो कि रविवार को थाना पूराकलां के ग्राम बलरगुआं में बलबीर व बलबंत का शराब के नशे में गांव के हजवेंद्र उर्फ ठुल्ले से शराब के नशे में रास्ते में जाते समय गाली-गलौज के बाद झगड़ा हो गया था। बलवीर व बलबंत अपने अन्य परिजनों संग मिलकर ठुल्ले के साथ मारपीट करने लगे थे। इस पर ठुल्ले के चाचा अमर सिंह व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बीच बचाव किया तो विपक्षियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी थी। जिससे अमर सिंह की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि भतीजा राजपाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।
थाना पूराकलां पुलिस ने मृतक के भतीजे धमेंद्र की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और दो हत्यारोपी बलवीर व बलबंत को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस जुटी हुई थी कि आरोपी नन्हें राजा ने गिरफ्तारी के डर से पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया था। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में नन्हें राजा के पैर में गोली लग गई थी और वह घायल हो गया था। वहीं घटना को लेकर गांव में अभी भी तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है। पुलिस के अधिकारी गांव में भ्रमण कर आश्यक जांच पड़ताल करने में जुटे हैं।