फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नकली सोना बेचकर करते थे लोगों से ठगी, पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़; चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 04:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में पुलिस ने नकली सोने की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। यह गिरोह नकली धातु में थोड़ा असली सोना मिलाकर लोगों को ठगता था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उल्दन-बंगरा थाना पुलिस ने नकली सोने की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुरील के नेतृत्व में की गई। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ ठग भोले-भाले लोगों को नकली पीली धातु को सोने के रूप में बेचकर ठगी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उल्दन क्षेत्र के ग्राम निमौनी के पास दबिश देकर चारों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजमेरी अली (22) पुत्र रहमत अली, फैजान अली (22) पुत्र गुलाम गौस, गुलाम गौस (50) पुत्र छोटे और रमजान खान उर्फ नट (50) पुत्र शिवबालक के रूप में हुई। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बांधी के रहने वाले हैं।
 
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह नकली पीली धातु की ईंट और चेन में थोड़ा असली सोना मिलाकर लोगों को कम कीमत में सोना बेचने का लालच देता था। लोग जब इन वस्तुओं को सुनार से जांचते तो थोड़ा सोना मिलने के कारण वे भरोसा कर लेते और ठगी का शिकार हो जाते। इस गिरोह ने कई लोगों को अपना निशाना बनाया था। 
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पीली धातु की ईंट, छह पीली धातु की चेन, एक लोहे की छेनी, दो अवैध तमंचे (315 बोर) और तीन कारतूस, एक रिवॉल्वर (32 बोर) और एक कारतूस, तीन मोबाइल फोन, 5000 रुपये नकद और एक अर्टिगा कार (UP-80 CC 9090) बरामद की है।

इस ऑपरेशन में चौकी प्रभारी बंगरा साजेश कुमार, एसआई रमाशंकर तिवारी, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, दीपचंद मौर्य और रोहित पाठक शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ थाना उल्दन में मुकदमा संख्या 61/2025, धारा 318(4) बी.एन.एस. और 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने पत्रकार वार्ता में लोगों से अपील की है कि वे सस्ते सोने के लालच में न आएं। संदिग्ध सौदे की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उल्दन-बंगरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें