फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही पुलिस अलर्ट, होर्र्डिंग्स उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहिता लगते ही पुलिस अलर्ट हो गई। बॉर्डर थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शराब को लेकर पुलिस की विशेष नजर रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया। संयुक्त टीमों ने सड़क पर उतरकर राजनीतिक दलों के होर्डिंग और बैनर उतारने शुरू कर दिए। मध्य प्रदेश से जिले में आने वाले बॉर्डर थानों के 40 स्थानों पर बैरियर लगाकर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। मध्य प्रदेश की सीमा से जिले में आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। एसपी देहात नैपाल सिंह नेे बताया कि पुलिस अधिकारियों ने थानेदारों को सख्ती के साथ नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें