फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल अजहा व सावन के आखिरी सोमवार को लेकर पुलिस सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक अगस्त को ईद उल अजहा व सावन के पड़ने वाले अंतिम सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। एक ही दिन अलग-अलग समुदाय के पर्वों को देखते हुए जिले में पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचना शुरू कर दिया है। महानगर के अतिसंवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों व थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक अगस्त व सावन के आखिरी सोमवार को सकुशल निपटाने की पुलिस ने तैयार शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया जा रहा है। अधिकारियों ने अभी से निगरान की तैयारी शुुरू करा दी हैं। महानगर के ओरछा गेट, कुरैश, मुकरयाना, बिसातखाना, नौ नंबर, नगरा समेत अन्य इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। मस्जिदों व मंदिरों पर भी पुलिस फोर्स तैनात करने का खाका खींचा जा रहा है। थानों में भी पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन बैठकों में अधिकारी स्वयं उपस्थित होंगे। मंदिर व मस्जिदों के रास्तों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें