आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से ही आरोपियों को दबोचने के लिए चार टीमें गठित कर दी गई थीं। थाना रक्सा क्षेत्र के डेली गांव में रविवार शाम एक ग्रामीण ने पुलिस को एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। खबर पाकर सिपाही राकेश द्विवेदी सादा वर्दी में कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। वीडियो बनाने के बाद दो जुआरियों को पकडऩे पर मामला बिगड़ गया था। पुलिस से बचने के लिए एकत्रित जुआरियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के साथ ही सिपाही की कार भी तोड़ डाली थी। पथराव में मौके से निकल रहे गांव के शिवचरन वर्मा (५५) घायल हो गए थे। उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया था। आरोपियों को दबोचने के लिए मौके पर ही एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने चार टीमों का गठन किया था। देर रात पुलिस ने गांव के ही फिरोज खान, रामकुमार, अतुल धेाबी, शहजाद खान, मनोज, कल्लू अहिरवार, कलू उर्फ सिगरेट, सौरभ, राहुल, गौरव, सिरनाम, आरिफ, आमिर, मीना व दस-पंद्रह अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।