सीपरी बजार मे भीड़ लगाकर सब्जी बेच रहें दुकानदारो को पुलिस नें हटाया ।
- फोटो : AMAR UJALA
झांसी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर सीपरी बाजार में आर्यकन्या चौराहे के पास सब्जी के ठेले हटवाने पहुंची पुलिस से महिला विक्रेता उलझ पड़ीं। वह सब्जी हटवाने का विरोध करने लगीं। बाद में महिला पुलिस कर्मचारियों को बुलाकर सब्जी के ठेले हटवाए गए। नंदनपुरा में भी भीड़भाड़ लगने पर सब्जी के ठेले हटवाए।