फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से दूसरी महिला की भी मौत, एक का शव शनिवार को हो गया था बरामद

विज्ञापन
कपकोट के चचई गांव में हादसे के बाद गमगीन लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बागेश्वर/कपकोट । कपकोट के पुड़कुनी (चचई) के जंगल में लगी आग की चपेट में आने से दूसरी महिला की भी मौत हो गई है। एक महिला का शव शनिवार को ही मिल गया था। जंगल में लगी आग से बचने के प्रयास में एक अन्य महिला गिरकर घायल हो गई। उसे हल्की चोट आई है। शनिवार की शाम को करीब 7 बजे चचई गांव की तीन महिलाएं जंगल में लगी आग की चपेट में आ गईं थीं। चचई गांव की नंदी देवी (40) पत्नी मदन राम का शव शनिवार शाम ही बरामद हो गया था। इंदिरा देवी की ढूंढखोज के लिए रविवार की सुबह एक बार फिर ग्रामीण, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की। इंदिरा देवी (36) पत्नी तारा राम का शव रविवार सुबह जंगल से बुरी तरह जली अवस्था में बरामद हुआ। गांव की गंगा देवी भी इन महिलाओं के साथ घास काटने जंगल गई थी। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। भागते समय गिरकर उसके पैर में चोट आ गई। गंगा देवी ने घर आकर लोगों को घटना की जानकारी दी। गाव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की लेकिन रात होने के कारण इंदिरा देवी का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। फायर सीजन में भी आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण दो महिलाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस घटना से वन विभाग के इंतजामों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने मृतकों के परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये की मदद देने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कपकोट के चचई गांव में हादसे की जानकारी लेती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
कपकोट के चचई गांव में हादसे की जानकारी लेती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें