रेलवे के शंटिंग यार्ड में पॉइंट्समैन रामस्वरूप की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पॉइंट्समैन रेलगाड़ियों में डिब्बे लगाने और इंजन से जोड़ने का काम करते हैं।
झांसी रेलवे के शंटिंग यार्ड में पॉइंट्समैन बड़ागांव निवासी रामस्वरूप (36)मालगाड़ी की शंटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कपलिंग की टक्कर लगी। जिससे वह ट्रैक पर गिर गए। साथी कर्मचारी उन्हें रेलवे अस्पताल लेकर भागे, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रामस्वरूप पिछले 12 वर्षों से रेलवे में नौकरी कर रहे थे। पिता मुन्ना लाल कुशवाहा की मौत के बाद उन्हें रेलवे में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। कर्मचारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।