फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के निवासियों व आर्मी स्कूल के बच्चों से मुखातिब होंगे पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने झांसी दौरे के दौरान देश के 75 जनपदों के कैंट क्षेत्र के निवासियों व आर्मी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से संवाद करेंगे। सेना आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में सेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व के अंतिम दिवस 19 नवंबर को प्रधानमंत्री शामिल होंगे। वे यहां से सेना को कई सौगातें देंगे, जिससे देश की ताकत बढ़ेगी। इसके अलावा झांसी में डिफेंस कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। किले के मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री से देश के 75 जिले के कैंट क्षेत्र के निवासी व आर्मी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे जुड़े रहेेंगे। प्रधानमंत्री का उनसे ऑनलाइन संवाद होगा। इसके लिए आयोजन स्थल पर अलग से एक स्क्रीन लगाई गई है। सेना की ओर से इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बताया गया कि पीएम कैंट क्षेत्रों में रहने वाले सैन्य परिवारों को मिलने वाली सहूलियतों के बारे में जानेंगे। साथ ही आर्मी स्कूलों में पढ़ने वाले सैनिक परिवारों के बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। साथ ही उन्हें वे अपना संदेश भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें