फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पीएम मोदी कर सकते हैं ओरछा स्टेशन का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। ओरछा स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत तैयार किया जा चुका है। झांसी रेल मंडल के इस स्टेशन की खास बात यह है कि यह स्टेशन रामराजा मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जा चुका है। इसका स्टेशन का उद्घाटन पीएम मोदी कर सकते हैं।

अमृत योजना के तहत सवा छह करोड़ से ओरछा रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया गया है। इस मंदिर की खासियत यह है कि स्टेशन पर उतरते ही यात्रियों को भक्तिभाव का अहसास होगा, क्योंकि रामराजा मंदिर की तर्ज पर इसे विकसित किया गया है। प्रत्येक सर्कुलेटिंग एरिया में साइनेज लगाए गए हैं। साथ ही एप्रोच रोड को चौड़ा किया गया है। पैदल यात्रियों के लिए रास्ते बनाए गए हैं। वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए रास्ते बनाए गए हैं तथा पार्किंग एरिया में लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रत्येक क्षेत्र में स्थानीय कलाकृति को शामिल किया गया है। अमृत भारत योजना के तहत, चयनित स्टेशनों को मौजूदा सुविधाओं में वृद्धि तथा भविष्य की आवश्यकताओं के आधार पर संशोधनों के साथ अपग्रेड किया गया है। इस स्टेशन का इंतजार बस पीएम मोदी का है, जो इसका उद्घाटन करेंगे। इसके लिए जल्द ही प्रोटोकॉल जारी होने की संभावना जताई जा रही है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीएम के आने की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें