फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के श्रमिकों का पीएम ने पूछा हालचाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड के श्रमिकों का पीएम ने पूछा हालचाल रोजगार बढ़ाने का पीएम ने दिया भरोसा झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यक्रम के दौरान बुंदेलखंड के श्रमिकों से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हालचाल पूछा। पीएम ने श्रमिकों से उनके रोजगार के बारे में पूछा साथ ही बुंदेलखंड में रोजगार बढ़ाने का भी भरोसा दिलाया। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए झांसी, ललितपुर, जालौन आदि जनपदों के श्रमिक जुड़े। इस दौरान जालौन, तहसील उरई के ग्राम बरहा के श्रमिकों को पीएम से संवाद का मौका मिला। पीएम से बात करने के लिए यहां के दीपू, नितिन एवं अमरेंद्र को चुना गया था। पीएम ने दीपू से संवाद करते हुये पूछा, कि इसके पहले आप कहां पर तथा क्या काम कर रहे थे। दीपू ने बताया कि वापस लौटने से पहले वह हैदराबाद में अल्मोनियम शीट बनाने की इकाई में काम करता था। लॉक डॉउन के दौरान वह गांव वापस लौट आया। दीपू के मुताबिक एक महीने बाद उसे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में काम करने का मौका मिला। इस समय वहां पुलिया निर्माण का काम कराया जा रहा है। दीपू ने वहां मिल रही मजदूरी से प्रसन्नता जताई। इस पर प्रधानमंत्री ने भी खुशी जताते हुए बताया कि इसके निर्माण से बुंदेलखंड में विकास होगा। आगे भी यहां अनेक विकास योजनाएं संचालित होंगी जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, जेडीसी चंद्रशेखर शुक्ला ने आयुक्त कार्यालय से इसमें प्रतिभाग किया। इनसेट लक्ष्य से बीस हजार कम मिले श्रमिक झांसी। आत्मनिर्भर उप्र रोजगार कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को 76 हजार के करीब श्रमिकों को ही रोजगार दिया जा सका जबकि लक्ष्य 96 श्रमिकों को रोजगार देने का था हालांकि 76 हजार संख्या भी पूरी करने में ग्राम विकास अधिकारियों के पसीने छूट गए। तमाम स्थानों पर किसी तरह संख्या पूरी की गई। इन सभी श्रमिकों से मनरेगा के जरिए संचालित हो रहे चैकडैम, तलाब गहरीकरण, पौधरोपण में गढ्ढा खोदाई, समतलीकरण जैसे तमाम सारे कार्य कराए गए। लक्ष्य के मुताबिक बबीना ब्लॉक में 7334, बड़ागांव में 3900, बामौर में 17431, चिरगांव में 12 हजार, गुरसराय में 18 हजार, मऊरानीपुर में 13856 एवं मोठ में 9967 श्रमिक लगाए जाने थे लेकिन, सभी ब्लॉकों में संख्या पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें