बेटे को झूठे मुकदमों व उत्पीड़न से बचाए जाने की आईजी से मांग करते परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। थाना कोतवाली स्थित नारायण बाग तिराहा के पास निवासी रामरती ने परिजनों के साथ आईजी के पहुंचकर उसके पुुत्र को झूठे मुकदमों व उत्पीड़न से बचाए जाने की मांग की। कार्रवाई न होने की दशा में पूरे परिवार समेत आत्मदाह की धमकी भी दी।
आईजी को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि 30 मार्च को 2007 मैरी तिराहा के पास चौहरा हत्याकांड हुआ था। इसमें गांव की पार्टी बंदी के कारण उसके बड़े पुत्र को नामजद किया गया था। आरोप है कि इस हत्याकांड के प्रतिशोध के चलते विपक्षियों ने 31 मार्च 2007 को उसके पति का अपहरण कर हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। आरोप है कि दूसरे पुत्र ऋषिपाल के पैरवी करने के चलते विपक्षी उसे परेशान कर मुकदमे भी दर्ज करा रहे हैं। लगातार उत्पीड़न से पूरा परिवार दहशत में रहने लगा है। आरोप है कि 14 जून को भी पुलिस ने एससी/एससी एक्ट का मामला दर्ज करा दिया है। साथ ही पति की हत्या में राजीनामे का दबाव बनाते हुए जमीन पर भी कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने धमकी दी कि यदि जल्द ही उत्पीड़न करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार समेत आत्मदाह कर लेगीं।