फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आदर्श ग्राम योजना के सदस्य की हालत बिगड़ी

Tue, 16 Feb 2021 04:15 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झाँसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आदर्श ग्राम योजना के सदस्य डा. जयराम की सोमवार को सदर विधायक के जन्मदिन समारोह के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत चिकित्सकीय टीम को बुलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल में उपचार के बाद सेहत में सुधार आया। बेहतर इलाज के लिए वह रात में दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


ललितपुर दौरे पर आए डा. जयराम ने सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की। इसके बाद वह एक बजे सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए सर्किट हाउस पहुंच गए।
उन्होंने विधायक को बधाई दी और अपने हाथ से उन्हें केक भी खिलाया।


इसके कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। डा. जयराम के प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने तत्काल इसकी सूचना अपर जिलाधिकारी को दी। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों की टीम को सर्किट हाउस बुलाया गया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण किया और प्राथमिक उपचार दिया। सीने का दर्द कम होने पर उन्हें झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल में उनकी जांचें की गईं और दवाइयां उपलब्ध कराई गई, जिससे हालत में सुधार आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें