फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जखौरा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा। यहां प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का सोमवार को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने शुभारंभ किया। प्लांट छह माह पूर्व बनकर तैयार हो गया था, लेकिन विद्युत संयोजन न होने के कारण इसका संचालन नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

विकास खंड जखौरा के ब्लॉक मुख्यालय पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई स्थापना की गई है। इकाई का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक कचरा से मुक्त करना है। सदर विधायक ने कहा कि यह प्लांट शासन की जन कल्याणकारी योजना में शामिल है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने घर से स्वच्छता की पहल करते हुए सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग करें। साथ ही समाज एवं वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सौरभ बर्नवाल, नायब तहसीलदार रोशनी सोलंकी, डॉ शिशुपाल लोधी, हरीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें