फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में डेढ़ करोड़ पौधे लगाकर बिखेरी हरियाली

विज्ञापन
पौधरोपण करते जिलाधिकारी आंद्रा वामसी व एसएसपी डी प्रदीप कुमार। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। मंडल में रविवार को वन महोत्सव के तहत एक दिन में डेढ़ करोड़ पौधे लगाकर हरियाली बिखेरी। इस दौरान शासन से मिले लक्ष्य से चार फीसद अधिक पौधे लगाए। इस दौरान शहीद सैनिकों की याद में बनाए गए स्मृति वन में नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा ने पौधरोपण किया। वहीं, नगर निगम ने गढ़िया गांव समेत 28 स्थानों पर 75 हजार पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन

करगुवांजी में बुंदेलखंड विवि के कृषि फार्म में प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा ने कहा कि गलवां घाटी में शहीद हुए वीर जवानों के सम्मान में स्मृति वन की स्थापना हेतु पौधरोपण किया गया। पंचवटी वाटिका में पीपल, बरगद, बेल, आंवला और अशोक के पौधे लगाए गए। झांसी जिले में एक दिन में 4980120 पौधरोपण के लक्ष्य के सापेक्ष 5009998 पौधे लगाए गए। जिसमें वन विभाग ने 1896115 और अन्य विभागों ने 3113883 पौधे लगाए। इस दौरान आईजी एसएस बघेल, डीएम आंद्रा वामसी, एसएसपी डी प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी डॉक्टर के बी थामस, मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह, वन संरक्षक एके सिंह, डीएफ ओ वीके मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल मौजूद रहे। वहीं मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा बीएचईएल प्रांगण में पौधरोपण किया। इस दौरान बीएचईएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधे लगाए। वहीं नगर निगम ने महानगर के 28 स्थानों पर 75 हजार पौधे लगाए। इस दौरान गढ़िया गांव में वन महोत्सव का आयोजन कर महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। इस दौरान पार्षद आदर्श गुप्ता, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त, शादाब असलम, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा मौजूद रहे।
एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने अपने आवासीय कैंप कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इधर, 33 वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक कर्ण सिंह के साथ अशोक कुमार पांडेय, सूबेदार सैन्य सहायक आसिफ अख्तर की उपस्थिति में पाकड़, जामुन, पीपल, जंगल जलेबी, बरगद, नीम, पलाश, आम व सागौन के पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें