बीयू में 25 से प्लेसमेंट माह शुरू
- फोटो : demo
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीटेक, एमबीए, बीसीए, बीकॉम, फार्मेसी, लाइफ साइंस समेत विभिन्न कोर्सों के छात्र-छात्राओं के पास रोजगार पाने का अच्छा मौका है। बीयू में 25 फरवरी से प्लेसमेंट महीना शुरू होगा, जो 20 मार्च तक चलेगा। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं।
बीयू में शनिवार से प्लेसमेंट महीना शुरू हो रहा है। 25 फरवरी को टीसीआई एक्सप्रेस एमबीए और 27 को एक्सिस बैंक इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस विभाग के छात्रों का इंटरव्यू लेने के लिए बीयू कैंपस आएगी। इसके बाद 20 मार्च तक बीटेक मेकेनिकल के लिए टेक महिंद्रा, बीटेक व बीसीए के लिए जस्ट डायल, सीज फायर, बीसीए व बीकॉम के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विस, बीकॉम व बीसीए के लिए कंट्री क्लब, बीटेक की कंप्यूटर साइंस व इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के लिए एचपी, एग्रीकल्चर विभाग के लिए डीसीएम श्रीराम फर्टीलाइजर, फार्मेसी विभाग के लिए सेंट्रल ड्रग हाउस व ओजोन फार्मा, लाइफ साइंस विभाग के लिए माइक्रो लैब्स, बीटेक, आईटी, एमसीए, बीसीए के लिए एमेजॉन, बीटेक मेकेनिकल के लिए ड्रग टफ ग्लास कंपनियां आएंगी। जल्द ही कंपनियां इंटरव्यू की तारीख तय कर देगी। विश्वविद्यालय की इंटरनल क्वालिटी एश्यारेंस सेल प्रभारी डॉ. यशोधरा शर्मा ने बताया कि बीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध स्टूडेंट मैनेजमेंट सिस्टम पर जाकर छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन कर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।