फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बंद रहेगा पठौरिया-दतियागेट मार्ग

Mon, 30 Nov 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पठौरिया और दतिया गेट के बीच राहगीरों का आवागमन तीन माह तक संभव नहीं हो सकेगा। दतिया गेट से डीएवी इंटर कॉलेज होते हुए ग्वालियर रोड जाने वालों को अब फिल्टर होते हुए आना पड़ेगा। पुलिया ध्वस्त होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पठौरिया के नाले पर डीएवी इंटर कालेज के पास बनी पुलिया से ट्रैक्टर और डंपरों के गुजरने के कारण बृहस्पतिवार को धसक गई थी। पुलिया धसकने के कारण यहां रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर निगम को दी।

सूचना पर पहुंची नगर निगम टीम ने नाले के पुनर्निर्माण का फैसला लिया। निर्माण कार्य करने के लिए शनिवार को पुलिया को खोदा गया था, जिससे जिससे पठौरिया मार्ग पर यातायात बंद हो गया है। पुलिया खुदने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा समस्या इंद्रपुरी, बंसल कालोनी, स्वामीपुरम आदि कालोनियों के निवासियों को हो रही है। यहां से दतिया गेट जाने के लिए लोगों को अब तक दो से पांच मिनट तक का समय लगता था, जो बढ़ कर बीस से पच्चीस मिनट का हो गया है। यह स्थिति अभी करीब तीन माह तक रहने वाली है।

वर्जन
नगर निगम के इंजीनियर की रिपोर्ट के अनुसार पुलिया बनने में तीन माह का समय लग सकता है। काम को तेज गति से कराया जाएगा और प्रयास किया जाएगा कि दो से ढाई माह में पुलिया बन कर तैयार हो जाए।
विज्ञापन

- रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें