फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतांबरा पीठ: फिर लॉटरी से मिलेगी साधकों को मंत्र दीक्षा, दो साल पहले कर दी गई थी बंद, कन्याएं निकालेंगी पर्ची

Sun, 09 Nov 2025 06:29 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पूर्व में भी दीक्षा की यह व्यवस्था थी लेकिन दो साल से इसे अमल में नहीं लाया जा रहा था। दीक्षा लेने वाले आवेदकों की संख्या बढ़ने के बाद फिर से यह कदम उठाया गया है। अगले माह करीब 100 श्रद्धालुओं को इसी विधि से दीक्षा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
पीतांबरा माता मंदिर, मध्य प्रदेश - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया स्थित पीतांबरा पीठ पर फिर से श्रद्धालुओंं की मंत्र दीक्षा लॉटरी के माध्यम से होगी। इसके लिए छोटी-छोटी कन्याओं से पर्ची निकलवाई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व में भी दीक्षा की यह व्यवस्था थी लेकिन दो साल से इसे अमल में नहीं लाया जा रहा था। दीक्षा लेने वाले आवेदकों की संख्या बढ़ने के बाद फिर से यह कदम उठाया गया है। अगले माह करीब 100 श्रद्धालुओं को इसी विधि से दीक्षा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

पीतांबरा पीठ दतिया मंदिर परिसर में उन्हीं साधकों को जप करने की सुविधा है, जो पीठ से जुड़े किसी आचार्य से दीक्षा लेते हैं। इसके लिए ट्रस्ट की ओर से व्यवस्था बनाई गई है। करीब दस साल पहले यह इंतजाम किया था कि उन्हीं लोगों को मंत्र दीक्षा मिलती थी, जिनका नाम पर्ची में आ जाता था। पर्चियां छोटी-छोटी लड़कियों के हाथों उठवाई जाती थीं ताकि किसी तरह का पक्षपात न हो लेकिन दो साल पहले प्रबंधन में तात्कालिक बदलाव होने के कारण इस व्यवस्था में भी ढील हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें