फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पिता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण रोज मुंडन कराती हैं पुनीत

Wed, 18 Sep 2019 04:10 PM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
शनिवार को भी पुनीत ने मुंडन कराया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी के नवाबाद थाना अंतर्गत सुंदर विहार कॉलोनी की रहने वाली पुनीत सिंह ने पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने के कारण अनोखे अंदाज में विरोध करने का फैसला लिया है। पुनीत का कहना है कि जब तक उनके पिता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह सिर पर केश नहीं रखेंगी, इसलिए वो रोज मुंडन कराती हैं।  

विज्ञापन


मालूम हो कि 22 अगस्त को सुंदर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड इंजीनियर योगेंदर सिंह की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मुतक की बेटी पुनीत ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद नवाबाद पुलिस ने पड़ोसी वीरेंद्र कुमार व राजीव कुमार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी थी, लेकिन मामले में किसी की गिरफ्तारी न होने से परेशान पुनीत अपना सिर मुड़ा चुकी हैं। 

महिला ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अल्पसंख्यक आयोग से प्रार्थना की है। उन्होंने प्रतिज्ञा की है कि जब तक उनके पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती वह सिर पर केश नहीं रखेंगी। महिला के प्रार्थना पत्र पर आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने झांसी के एसपी को विस्तृत रिपोर्ट के साथ 18 सितंबर को आयोग के समक्ष प्रस्तुत होने को कहा है। 
विज्ञापन


इस मामले में नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस को जांच में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें