फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटबुल बना रक्षक: बगीचे में सांप देख रोने लगे बच्चे, कुत्ते ने रस्सी तोड़कर बोला हमला; दांतों से चबा डाला

Tue, 24 Sep 2024 03:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में सांप को देखकर बगीचे में बंधे कुत्ते ने रस्सी तोड़कर सांप पर हमला कर दिया। कुत्ते ने देखते ही देखते अपने दांतों से सांप को मार दिया।
 
विज्ञापन
कुत्ते ने सांप का काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सा इलाके में एक मकान में जहरीला सांप घुस गया। सांप को देखकर बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे, लेकिन बच्चों की आवाज घर के भीतर तक नहीं पहुंच सकी। सांप को देखकर बगीचे में बंधे कुत्ते ने रस्सी तोड़कर सांप पर हमला कर दिया। कुत्ते ने देखते ही देखते अपने दांतों से सांप को मार दिया।

विज्ञापन




पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के करौंदी माता मंदिर के पीछे रहने वाले सागर सिंह यादव के घर का है। सागर सिंह यादव करौंदी माता मंदिर के पीछे रहते हैं। मंगलवार को सुबह तकरीबन दस बजे उनका भतीजा युवराज (10) और टिक्कू (8) और पड़ोसियों के तीन-चार बच्चे बगीचे में खेल रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों के सहारे करीब चार फुट लंबा सांप बच्चों की और दौड़ने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे सांप देखकर घबरा गए और जोर से चिल्लाने लगे। पास ही बंधे पिटबुल ने बच्चों की आवाज सुनी तो वह किसी अनहोनी की आशंका के चलते जोर-जोर से भौंकने लगा। रस्सी तोड़ते हुए उसने बगीचे में घूम रहे सांप को अपने मुंह में दबा लिया। काफी समय तक देर तक वाह से लड़ता रहा और सांप को मार दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें