फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन लीकेज से सड़क क्षतिग्रस्त, गड्ढों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चित्रा चौराहे पर सीपरी ओवरब्रिज की शुरुआत में बगल से जानी वाली सड़क पाइप लाइन लीकेज से क्षतिग्रस्त हो गई है। जलभराव से बड़े- बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

इलाइट से चित्रा चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर सीपरी बाजार ओवरब्रिज की शुरुआत में बगल से गई सड़क पर पाइप लाइन में लीकेज होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। यह लीकेज करीब दो महीने पहले हुआ था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण आसपास गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को मौके से बेहद सावधानीपूर्वक निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि लीकेज की समस्या का पता चला है। एक- दो में लीकेज को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
यह बेहद व्यस्त सड़क है। इसके बाद भी जलसंस्थान को समस्या का पता नहीं है। लोग परेशान हो रहे हैं।
- मनोज, सीपरी बाजार।
पानी ने धीरे- धीरे करके पूरी सड़क को क्षतिग्रस्त कर गड्ढे में बदल दिया है। इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
- मनोज शर्मा, गढ़िया फाटक।
गाड़ी से निकलते वक्त सोचना पड़ रहा है कि किस तरफ से निकलें। जरा सी लापरवाही पर दुर्घटना हो सकती है।
- सौरभ, अत्री गार्डन।
जलसंस्थान को कम से कम मुख्य सड़कों के लीकेज तो प्राथमिकता पर ठीक कराने चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
- अजमेरी खान, जलनिगम कॉलोनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें