फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छह माह पहले डाल दी पाइपलाइन, कनेक्शन अब तक नहीं

Sat, 22 Apr 2023 12:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के आईटीआई, ब्रह्मनगर, पत्थर वाली गली, सिद्धेश्वर नगर, मस्जिद वाली गली, सूती मिल आदि क्षेत्र में जल निगम द्वारा छह माह पहले पाइपलाइन डाल दी गई है। लेकिन, यहां अबतक नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही शहर में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। यहां रहने वाले लोगों को जलापूर्ति टैंकरों और हैंडपंपों के सहारे ही होती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गर्मियों में यहां बोरिंग सूख जाती है एवं यहां आने वाले टैंकर पर्याप्त नहीं होते हैं। ऐसे में यहां किल्लत बनी रहती है।
विज्ञापन

उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह का कहना है कि एजेंसी को घर-घर नल कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही कनेक्शन दिए जाएंगे।

छह माह पहले पाइपलाइन डाल दी गई है लेकिन अबतक कनेक्शन नहीं दिए। - हेमंत वर्मा
आईटीआई टंकी से पानी की सप्लाई होने की बात कह रहे हैं, लेकिन पहले कनेक्शन तो दें। - राजकुमारी
बोरिंग सूख गई है, ऐसे में टैंकरों से ही पानी भर रहे हैं, लेकिन पूरा नहीं पड़ता है। - नारायण दास
बोरिंग का खारा पानी ही इस्तेमाल करते हैं। मीठा पानी जरूरत पर खरीद लेते हैं। - नेहा
यहां लगे हैंडपंप खराब हैं, शिकायत की गई लेकिन अभी तक सुधरवाए नहीं गए। - संजय प्रसाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें