नोट। अमृत जल योजना अंतर्गत खिलारा में सड़क किनारे डाली जा रही पाइप लाइन फोटो भेजी गई है।
खिलारा। गांव में अमृत जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए जेसीबी से की गई खुदाई में जल जीवन मिशन की पहले से डाली गई पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे एक सप्ताह से गांव में नलों से पानी की आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, सड़क किनारे खुदाई से मिट्टी की पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे दिनभर धूल उड़ती रहती है और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार, पहाड़ी बांध से मऊरानीपुर तक पानी पहुंचाने के लिए अमृत जल योजना के तहत खिलारा गांव में पीडब्ल्यूडी की सड़क किनारे 70 एमएम की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसी काम के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय जल जीवन मिशन की पुरानी पाइपलाइन टूट गई। ग्रामीण संतोष द्विवेदी, देवेंद्र, अशोक कुमार कहना है कि सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए योजनाएं चला रही है, लेकिन एक योजना के काम के दौरान दूसरी योजना की जलापूर्ति बाधित हो गई। एक सप्ताह बीतने के बाद भी टूटी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है।
ग्रामीण बबलू मिश्रा, रब्बू तिवारी,ने बताया कि सड़क किनारे खुदाई से मिट्टी की पटरी भी खराब हो गई है। इससे दिनभर धूल उड़ती रहती है। राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और आसपास रहने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य के दौरान रोजाना सड़क पर पानी का छिड़काव कराने और खुदाई से खराब हुई पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है।
पहाड़ी बांध से मऊरानीपुर तक पाइपलाइन बिछाने के दौरान कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने जेसीबी से खुदाई की थी। इसी दौरान खिलारा गांव में जल जीवन मिशन की पहले से डाली गई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी उसी कार्यदायी संस्था की है, जिसके कर्मचारियों ने खुदाई के दौरान उसे नुकसान पहुंचाया है।
सुरेश विश्नोई, सुपरवाइजर, नमामि गंगे