फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट : निजी हाथों में दिया रेलवे का पार्सल यान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेलवे आय बढ़ाने के लिए ट्रेनों के पार्सल यान को लीज पर दे रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत ग्वालियर-बरौनी मेल का पार्सल यान को लीज पर दिया है। इंदौर की एक कंपनी ने इसका जिम्मा लिया है। इसी प्रकार अन्य 5 ट्रेनों के पार्सल यान को लीज पर देने की तैयारी है। पार्सल बुकिंग के बाद पार्सल समय पर सुरक्षित पहुंचाने का जिम्मा रेलवे के कंधों पर है।
विज्ञापन

यही कारण है कि बुक सामान की क्षति होने पर रेलवे को उसका भुगतान करना पड़ता है। इससे रेलवे के राजस्व को आमदनी से ज्यादा क्षति हो रही थी। ऊपर से समय पर सामान नहीं पहुंच पा रहा था। इन सभी समस्याओंं को देखते हुए रेलवे ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत बरौनी-ग्वालियर मेल के लिए टेंडर जारी किया। ई-टेंडर के जरिए अधिक बोली लगाने वाले को रेलवे ने मौका दिया। इंदौर की मेसर्स बाजाली ट्रांसपोर्ट को दो साल के लिए लीज पर 4.70 करोड़ रुपये में दिया है। कंपनी से लाइसेंस फीस भी जमा करा ली गई है। इसी प्रकार से अब ग्वालियर से बनारस के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस ग्वालियर-अहमदाबाद के लिए साबरमती एक्सप्रेस, झांसी से कोलकाता के लिए झांसी कोलकाता सुपरफास्ट और झांसी से निजामुद्दीन के लिए ताज एक्सप्रेस के पार्सल यान को लीज पर देने की तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें