फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल से छह डिग्री कम रहा तापमान

Tue, 24 Apr 2018 12:35 AM IST
amarujala
विज्ञापन
sun, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
भले ही आप तेज गर्मी, चुभती धूप से परेशान हों, लेकिन पिछले साल के मुकाबले जनपद में अब तक अप्रैल में गर्मी कम पड़ी है। सोमवार को झांसी का अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछले साल 45.3 डिग्री था। हालांकि, अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन

जनपद में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने से तेज गर्मी और लपट चल रही थी। सोमवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री के नीचे लुढ़कने से इसमें कुछ नर्मी आ गई। हल्की हवाएं भी चलीं। इससे पिछले दिनों के मुकाबले अपेक्षाकृत कम गर्र्मी रही। जबकि, साल 2017 में 21 अप्रैल को ही 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था और गर्मी लोगों को झुलसाने लगी थी। मौजूदा समय में गर्मी का ऐसा प्रकोप अब तक देखने को नहीं मिला है। हालांकि, आगे आने वाले समय में ऐसा हो सकता है। अगले सप्ताह तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें