फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में शामिल होगी पहूज नदी, जाल लगेगा

विज्ञापन
river - फोटो : demo
विज्ञापन
स्थानीय सांसद व केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने लक्ष्मी तालाब व पहूज नदी का निरीक्षण किया। वह लक्ष्मी ताल के काम से संतुष्ट नजर आईं, लेकिन पहूज नदी पर अब तक कोई काम नहीं होने पर नाराजी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नदी को स्मार्ट सिटी में शामिल किया जाए। नदी में कचरा न डाला जा सके,  इसके लिए पुल के दोनों ओर लोहे का जाल लगाया जाए। उन्होंने चेकडैम के पास नदी की काई साफ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बृहस्पतिवार की सुबह प्रयागराज कुंभ से लौटकर आईं। कुछ देर ओम शांति नगर आवास में आराम करने के बाद वह पैदल लक्ष्मी तालाब का निरीक्षण करने पहुंचीं। सूचना पर कुछ ही देर में अफसर पहुंच गए। वहां तालाब की सफाई का काम चल रहा था, जिससे संतुष्ट नजर आईं और कहा कि 54 करोड़ रुपये सरकार बनने के बाद ही उन्होंने ही दिलाए थे। जल्द से जल्द काम को पूरा करें, ताकि महानगरवासियों को तालाब का लाभ मिल सके। इस मौके पर बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम 70 फीसदी पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि नालों का गंदा पानी तालाब में न जा सके, इसका इंतजाम करें।
उन्होंने श्री काली मंदिर के पीछे बन रहे पार्क में सीढ़ियां लगाने को कहा, ताकि वहां बैठकर पूरे तालाब का विहंगम नजारा देखा जा सके। महाराजा गंगाधर राव की छतरी के पास बने करबला की सफाई कराने को कहा। इसके बाद बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर लक्ष्मी गेट के पास कोने में कचरा देखकर नाराजी व्यक्त की। वहां पर सफाई कराने तथा पास में बने कुएं की सफाई कराने को कहा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि सड़क का टेंडर हो गया है, जल्द काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने पहूज नदी का निरीक्षण करने का निर्णय लिया। उन्होंने शिवपुरी रोड तिराहा पर निर्माणाधीन महारानी अवंतीबाई पार्क का निरीक्षण किया और जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
वह पहूज नदी पर गंदगी देखकर नाराज हुईं। चेकडैम के पास पानी में गंदगी थी और काई जमा थी। उन्होंने निर्देश दिए कि काई की सफाई कराएं व पुल के दोनों ओर लोहे का जाल लगाएं, ताकि पुल के ऊपर से गंदगी न फेंकी जा सके। दस दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए। पहूज नदी के किनारे अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी से मोबाइल फोन पर बात की। डीएम ने बताया कि नदी का प्लान तैयार कर लिया गया है।  उनके साथ बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, जवाहर लाल राजपूत, संजीव श्रृंगीऋषि, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, अपर आयुक्त / जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा, अपर नगर आयुक्त (आर) रोहन सिंह, मुख्य अभियंता एलएन सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता नरेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री ने नदी को लिया है गोद
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने नदी को साफ - सुथरा बनाने के लिएढाई साल पहले गोद लिया था। उन्होंने नदी के विकास का प्लान बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन, अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने नाराजी व्यक्त की। कहा कि सांसद निधि से पैसा देने के बाद भी काम क्यों नहीं हो रहा है। चेतावनी दी कि 10 दिन में काम पूरा कर लें, अन्यथा अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

अधिकारियों की आदत बिगड़ी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने अधिकारियों की आदत बिगाड़ दी है। अब धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। प्रदेश के मुखिया तेजी से काम चाहते हैं, लेकिन नीचे वालों को कदम से कदम मिलाने में समय लगेगा। इसलिए आदत सुधार लो।

मायावती को मेरा मोबाइल नंबर दे दो: उमा
केंद्रीय मंत्री ने सपा और बसपा के गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि कांशीराम और मुलायम सिंह के समय हुआ गठबंधन बहुत मजबूत था, वह सबसे मजबूत था। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि किसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी का फोन मेरे पास आ जाएगा। क्योंकि, अब ब्रह्मदत्त द्विवेदी तो हमारे बीच हैं नहीं, जो उनको बचा सकें। जब गेस्ट हाउस कांड हुआ था तो उन्होंने अपनी जान पर खेलकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जान बचाई थी। अब जब मायावतीजी को खतरा महसूस हो तो मुझे फोन लगाएं, इसलिए उन्हें मेरा मोबाइल नंबर दे दो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीती नहीं, बल्कि हम (भाजपा) चुनाव हारे हैं। हमारी जो कमियां थीं, उन्हें हमने दूर कर लिया है। 2019 में फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें