संवाद न्यूज एजेंसी
ओरछा। मंंगलवार को ओरछा के रामराजा मंदिर में 30 क्विंटल फूलों से फूल बंगला सजाया गया। शाम को बिजली की रंगबिरंगी रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस अवसर पर भगवान को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया।
वृंदावन से आए 20 कलाकारों ने पांच दिन में फूल बंगला तैयार किया। बंगला गुलाब, गेंदा, कमल और ऑर्किड के फूलों से सजाया गया। मंदिर की दीवारों से लेकर गर्भगृह तक को फूलों से सजाया गया। पूरा आयोजन झांसी के हनुमान भक्त राहुल अग्रवाल ने श्रीरामराजा भक्त मंडल के सहयोग से किया। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की। इस दरम्यान भगवान को 56 भोग अर्पित कर प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस अवसर मंदिर परिसर में जय श्रीराम के उद्घोष सुनाई देते रहे।