फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव महिला का देवर कानपुर पहुंचा, पीएचसी सील

विज्ञापन
phc seal
विज्ञापन
झांसी। कानपुर देहात स्थित अमरौधा पीएचसी में तैनात ओरछा गेट अंदर निवासी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भाभी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर पीएचसी को सील कर दिया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पीएचसी के दो डॉक्टर समेत दस लोगों के सैंपल लेकर घरों में क्वारंटीन किया गया है। पीएचसी भवन को सैनिटाइज कराने के बाद चार दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

अमरौधा पीएचसी में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी झांसी के ओरछा गेट अंदर का निवासी है। वह 22 अप्रैल को छुट्टी लेकर घर आया था। वहां उसके व भाई के परिवार के सैंपल लिए गए थे। एक ही भवन के अलग-अलग हिस्से में उसका और उसके भाई का परिवार रहता है। सभी का आपसी संपर्क बना रहता है। 24 अप्रैल को वह ड्यूटी पर वापस आ गया था। इसके बाद जांच रिपोर्ट में उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग ने कानपुर देहात सीएमओ को दी। शनिवार को सीएमओ ने अमरौधा पीएचसी पहुंचकर कर्मचारी से जानकारी की। उसको अपने आवास से बाहर न निकलने की हिदायत दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आदित्य सचान को पीएचसी भवन को सैनिटाइज कराने और सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को सैंपल लेने को कहा। चार दिन पीएचसी को बंद रखा जाएगा। लैब टेक्नीशियन महेंद्र प्रताप सिंह ने दो डॉक्टर समेत 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों के सैंपल लिए। चार कर्मचारियों के सैंपल सोमवार को लिए जाएंगे। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें