फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस सुरक्षा मिलेगी तब बिना हेलमेट नहीं दिया जाएगा पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। महानगर में नो हेलमेट नो पेट्रोल के निर्देश को 26 जनवरी से लागू किया जा रहा है। इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से लोगों को जानकारी दी जा रही है कि 26 जनवरी से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। वहीं, पंपों पर पेट्रोल न देने से कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसे लेकर संचालकों को डर भी है कि बिना पुलिस सुरक्षा के नियमों का पालन करना संभव नहीं हो सकता।



सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन आयुक्त की ओर से उप्र में पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के किसी को पेट्रोल न देने के निर्देश दिए गए हैं। इसे 26 जनवरी से लागू किया जा रहा है। महानगर के पंप संचालकों का कहना है कि आदेश का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इसके लिए बैनर के साथ-साथ कर्मचारियों की ओर से लोगों को जानकारी दी जा रही है। वहीं, संचालकों में यह डर भी है कि ऐसा करने से लोग झगड़ा करेंगे और कभी भी अप्रिय स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन




बोले पेट्रोल संचालक

- पेट्रोल पंप संचालक शासन के निर्देश का क्रियान्वयन के लिए तैयार हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन सरकार की ओर से पंपों पर सुरक्षा मुहैया करवा दी जाए तभी यह संभव हो सकेगा। - राजीव बब्बर, अध्यक्ष झांसी पेट्रोल एवं डीजल डीलर एसोसिएशन
विज्ञापन


- बैनर, पोस्टर लगाकर लोगों को लगातार बताया जा रहा है। 26 जनवरी से बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। अगर पुलिस सुरक्षा मिलती है तो नियमों का पालन बेहतर ढंग से हो सकता है। कई लोग पेट्रोल के लिए झगड़ा करेंगे। - नितिन मेहरोत्रा, सदस्य झांसी पेट्रोल एवं डीजल डीलर एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें