मोदी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेसियों ने शनिवार को फरेब दिवस के रूप में मनाते हुए इलाइट चौराहा पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसान, मजदूर एवं गरीबों के साथ धोखा किया है। उनकी सरकार का एक वर्ष विफलताओं से भरा है। देश की जनता को बेबस बना दिया है। इस अवसर पर श्री राम बिलगैया, अनिल झा, मनीराम कुशवाहा, पूरन मिश्रा, डा. सुनील तिवारी, एचपी पटेल, मनोज गुप्ता, शमीम राइन, अरविंद वशिष्ठ, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इधर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश यादव के नेतृत्व में इलाइट चौराहा पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का झांसा देने वाले नरेंद्र मोदी की अब पोल खुल चुकी है। पेट्रोल एवं डीजल मूल्य वृद्धि साबित करता है कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर चल रही है। इस अवसर पर देवेंद्र यादव, अयान अली, अरविंद कुमार, राहुल राय, माजिद खान, अमन खान आदि मौजूद रहे।