फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के चित्रकार यशवंत को मिला राष्ट्रपति से सम्मान

विज्ञापन
युवा चित्रकार यशवंत सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
झांसी। महानगर के दीन दयाल नगर निवासी प्रतिभावान युवा चित्रकार यशवंत सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। यह पुरस्कार ललित कला अकादमी दिल्ली की ओर से प्रदान कराया गया। अकादमी ने देश के 15 चित्रकारों को इसके लिए चयनित किया था।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में यशवंत सिंह को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यशवंत के मुताबिक उनके द्वारा वसंत ऋतु पर बनाई गई पेंटिंग को अकादमी ने पसंद किया था। इसमें उन्होंने प्रकृति का सुंदर रूप उकेरा है। उनके अनुसार राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होने के बाद वह बहुत उत्साहित हैं। लक्ष्य है कि वह चित्रकारी की दुनिया में अपना और अपने देश का नाम और रोशन करें। उनके अनुसार उनके कई चित्र अमेरिका, कोलाराडो, भारत भवन भोपाल म्यूजियम आदि में रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें