फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बूंद बूंद पानी को तरसे लोग, 48 घंटों नहीं हुई पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
टोड़ी फतेहपुर। नगर के मोहल्ला नजरगंज में 48 घंटे से जलापूर्ति नहीं हुई। इस कारण लोग दूर दराज से पानी भरते हुए नजर आए। नगर में स्थित पंप नं. एक की पानी टंकी का वॉल्व खराब हो जाने से लोगों को पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

नगर में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था जल संस्थान विभाग के अधीन है। जल संस्थान विभाग के अवर अभियंता हरिकेश पटेल ने बताया कि पानी टंकी का वॉल्व खराब हो जाने से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। उन्होंने आश्वासन देते हुए बताया कि वॉल्व मरम्मत का काम चल रहा है। शाम जक पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी।
लेकिन, अवर अभियंता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 48 घंटे का समय निकल गया लेकिन जलापूर्ति नहीं सुनिश्चित हो सकी। जिम्मेदारों के उदासीन रवैये के चलते स्थानीय लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। यही आलम नगर के अन्य मोहल्लों का भी रहा। लोग निजी संसाधनों से पानी भरकर जीवनयापन कर रहे है। कैलाश गुप्ता, अरविंद सोनी, ओमप्रकाश सोनी, लालाराम सोनी, नरेन्द्र परिहार, दिनेश गुप्ता, सुंदरलाल सूजी आदि मोहल्लावासियों ने जिला प्रशासन से नगर के मोहल्ला नजरगंज में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें