अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शंकर सिंह का बगीचा स्थित गुदरी मारुति नंदनधाम परिसर में बुधवार को नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर का महापौर बिहारी लाल आर्य ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे जनता को उपचार में राहत मिलेगी। एसीएमओ ने कहा कि दवा व जांच की सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
मेयर ने कहा कि पार्षद निधि नीरज वर्मा के प्रयासों से यह खुलना संभव हो पाया है। इससे वार्ड नंबर-20 तथा सटे इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी। विशिष्ट अतिथि एसीएमओ एनके जैन ने कहा कि इसमें एक डॉक्टर, स्टाफ नर्स और दो आशा, एक एएनएम सपोर्ट में रहेंगे। मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पार्षद मोनिका विकास गुप्ता, पार्षद अर्चना पंकज राय, पार्षद ममता शुगरपाल, पार्षद अरविंद झा, पार्षद प्रवीण लखेरा, मंडल अध्यक्ष मोनू शिवहरे, मुख्य पुजारी उमाशंकर त्रिपाठी आदि रहे। आभार निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन ने जताया।